तिल के तेल के फायदे और नुकसान: स्वास्थ्य के लिए अनमोल तेल

तिल के तेल के फायदे

तिल के तेल के फायदे: पुराने समय से तिल के तेल को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है| इसी वजह से तिल के तेल को स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है| तिल का तेल त्वचा व बालों में लगाने के साथ-साथ भोजन बनाने पर भी इस्तेमाल किया जाता है| यह तेल आपकी शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है|

आज भी बड़े बुजुर्ग अपनी त्वचा पर तिल के तेल का इस्तेमाल करते हैं जिससे वह कई बीमारियों से मुक्त रहते हैं| नई जनरेशन के लोग लोशन का इस्तेमाल करते हैं जो कि कई केमिकल को मिलाकर  बनाया जाता है| लोशन हमारी त्वचा के लिए जितना लाभकारी होता है उतना ही नुकसानदायक होता है|

तिल का तेल किस तरह उपयोग में लिया जाता है और इसके फायदे क्या क्या है यह जानने के लिए हमारे आर्टिकल को पूरा पढ़ें हम आपको तिल के तेल के फायदे और नुकसान पूरे विस्तार से बताएंगे|       

Read More: मुल्तानी मिट्टी के फायदे और नुकसान – जानिए कैसे इस्तेमाल करें

तिल के तेल के फायदे

स्वास्थ्य के लिए तिल का तेल बहुत गुणकारी होता है| लेकिन इसके फायदे जानने से पहले हम आपको बता दें कि यह किसी भी बीमारी का डॉक्टर इलाज नहीं है|  यह केवल आप को स्वस्थ रखने में मदद करता है|

1) विटामिन के लिए – तिल के तेल के फायदे

NCBI की एक रिपोर्ट के अनुसार हमें पता चला है कि तिल के तेल में टोकॉफेरोल् होता है| यह विटामिन ई का ही एक रूप है इस वजह से तिल के तेल में विटामिन ई बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है और यह विटामिन ई का अच्छा स्रोत है  और विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है|

जो हमारे शरीर में फ्री रेडिकल से बचाकर कई बीमारियों से दूर रखता है| एनसीबीआई की रिपोर्ट से पता चला है कि हमारे शरीर में फ्री रेडिकल्स की वजह से कैंसर के सेल्स बढ़ने व हृदय का रोग होने की संभावना होती है|

2) मधुमेह के लिए – तिल के तेल के फायदे

एनसीबीआई की वेबसाइट पर एक शोध से पता चला है कि तिल के तेल में डायबिटीज को नियंत्रित करने का गुण होता है| तिल का तेल ब्लड ग्लूकोस को रेगुलेट करने में और मधुमेह से होने वाली नुकसानदायक प्रक्रिया को कम करने में मदद करता है| इसीलिए तिल का तेल मधुमेह की समस्या से बचाव और राहत के लिए फायदेमंद माना जाता है   

 3) एंटीऑक्सीडेंट के लिए – तिल के तेल के फायदे

एनसीबीआई के द्वारा प्रकाशित एक लेख में यह पता चला है कि तिल के तेल में  शेष मॉल और शेष मीनोल नामक तत्व पाए जाते हैं| यह दोनों तत्व बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं| जोकि हमें कई प्रकार के हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं|

4) ह्रदय के लिए – तिल के तेल के फायदे

आजकल लोग भोजन में पैकिंग वाले तेल का इस्तेमाल करते हैं| जोकि केमिकल की सहायता से बनाएं जाते हैं| यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं| भोजन बनाने के लिए आप तिल के तेल का उपयोग करें जो आपके हृदय को स्वस्थ रखता है|

तिल के तेल में फाइबर का एक प्रकार भी पाया जाता है| जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है| इसीलिए तिल का तेल हमारे हृदय के लिए बहुत लाभकारी माना गया है|

5) दर्द से राहत के लिए – तिल के तेल के फायदे

अगर आप दर्द से परेशान हैं तो तिल का तेल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा| तिल के तेल में दर्द को कम करने वाले गुण पाए जाते हैं| सर्दियों में जाकर लोग जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं| इस वक्त आप नाभि में तिल का तेल लगाएं|  जिससे आपकी जोड़ों में दर्द की समस्या दूर हो जाएगी|

6) आंखों के लिए 

एक शोध से हमें पता चला है कि तिल का तेल मधु में नेत्र से जुड़ी समस्या को दूर कर सकता है| चूहों पर किए गए अध्ययन से हमें पता चला है तिल के तेल में जैसमिन कंपाउंड पाया जाता है जो आपकी रेटिना की सूजन को कम करता है|

यह आपको अंधेपन की बीमारी से भी बचाता है और आपकी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है|

7) रक्तचाप के स्तर के लिए – तिल के तेल के फायदे

तिल के तेल में पाए जाने वाला पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड आपके रक्तचाप को कम करने में मदद करता है  और साथ ही उच्च रक्तचाप वाले रोगी में इस को बढ़ने से रोकता है| इस बात की जानकारी एनसीबीआई के द्वारा पब्लिश की गई एक रिपोर्ट में पता  चली है|

तिल के तेल में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव,  विटामिन ई और अनसैचुरेटेड फैटी एसिड रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं| इसी वजह से तिल के तेल को ब्लड प्रेशर के फायदे के लिए भी गिना जाता है|

8) त्वचा के लिए – तिल के तेल के फायदे

तिल के तेल में त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के गुण पाए जाते हैं| तिल का तेल हीलिंग प्रॉपर्टीज के प्रभाव से युक्त होता है जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है| क्या आप भी केमिकल वाली सनस्क्रीन का प्रयोग करते हैं आज से ही बंद करें|

तिल के तेल में टोकॉफरोल होता है| जो आपको सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों से सुरक्षित रखता है| इसलिए कहा जाता है कि तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है|

9) बालों के लिए – तिल के तेल के फायदे

तिल का तेल हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हुआ है| यह स्कैल्प को पर्याप्त पोषण प्रदान करने में मदद करता है| तिल के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं | जो जीवाणु को दूर करके हमारे स्कैल्प को कई प्रकार के संक्रमण से बचाता है| यह रूसी की समस्या को भी दूर  करने में मदद करता है| क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं|

Read More: Mushroom Ke Fayde

तिल के तेल में मौजूद पौष्टिक तत्व

हम यह तो जान चुके कि तिल का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है और यह कई  समस्याओं को दूर करने में मदद करता है| अब हम जानते हैं तिल के तेल में मौजूद पोषक तत्व के बारे में|

तिल के तेल में मौजूद पौष्टिक तत्व, तिल के तेल के फायदे

कैसे करें तिल के तेल का उपयोग?

तिल के तेल का इस्तेमाल कई प्रकार से किया जाता है| जानते हैं इस बारे में विस्तार से|

1) तिल के तेल का उपयोग सब्जी बनाने के लिए किया जा सकता है|

2) सलाद के ऊपर तिल का तेल डालकर खाया जा सकता है|

3) सूट में मिलाकर भी आप तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं|

Read More: Kathal Khane Ke Fayde

किस समय तिल के तेल का उपयोग लाभकारी होता है?

1) तिल का तेल सुबह सलाद मिलाकर खाएं तो यह बहुत ही फायदेमंद होता है|

2) शाम के समय रूप में हल्का सा तिल का तेल डालकर खाएं|

3) आप तिल के तेल का इस्तेमाल दोपहर और रात का खाना बनाने के लिए भी कर सकते हैं|

तिल के तेल के नुकसान

यह सच है कि तिल के तेल के बहुत से फायदे हैं और यह हमारी सेहत के लिए लाभकारी होता है| लेकिन कई परिस्थितियों में इसके नुकसान भी सामने आए हैं|

1) अगर संवेदनशील लोग तिल के तेल का उपयोग करें तो यह एलर्जी कर सकता है|

2) जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि तिल के तेल में रक्तचाप का स्तर कम करने की क्षमता होती है| इसलिए अगर आप ब्लड शुगर कम करने वाली दवाइयों का सेवन कर रहे हैं| तो आप तिल के तेल का सेवन ना करें| इससे ब्लड शुगर स्तर में अधिक गिरावट हो सकती है|

3) तिल के तेल में कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है| यही वजह है कि अगर आप तिल के तेल का सेवन करेंगे तो आपका वजन बढ़ने की संभावना होती है|

Read More: Neem ke patte khane ke fayde

निष्कर्ष

इस लेख में हमने जाना कि तिल के तेल के फायदे और नुकसान क्या क्या हैह| अगर हम सही तरीके से तिल के तेल का इस्तेमाल करें तो हमारे लिए बहुत ही लाभकारी साबित हुआ है| अगर आप भी तिल के तेल का इस्तेमाल करने के बारे में सोच रहे हैं तो एक बार हमारे लेख को पूरा ध्यान पूर्वक पढ़े और समझे|

अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त है तो डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही तिल के तेल का सेवन करें और तिल का तेल किसी भी बीमारी का डॉक्टरी इलाज नहीं है| यह केवल आपको बीमारी से दूर रख सकता है या उसको कुछ हद तक कम करने में सहायता करता है|